ईरान में अमरीकी हितों के रक्षा के रूप में स्वीट्ज़लैंड के प्रभारी को राजदूत विदेशमंत्रालय में तलब किया गया ।
ईरान में आंतकवादी घटनाओं में अमरीका के लिप्त होने के बारे में वरिष्ठ नेता के भाषण तथा, विश्व साम्राज्य से संघर्ष के राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर शुक्रवार को ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव सईद जलीली द्वारा इस संदर्भ में प्रमाण प्रस्तुत किये जाने के बाद स्वीट्ज़लैंड के प्रभारी राजदूत को विदेशमंत्रालय में तलब किया गया। इस अवसर पर स्वीट्ज़लैंड के प्रभारी राजदूत को बताया गया कि ईरान में वरिष्ठ अधिकारियों और वैज्ञानिकों के विरुद्ध आतंकवादी आक्रमणों में अमरीका के लिप्त होने के ठोस प्रमाण तेहरान के पास मौजूद हैं। स्वीट्ज़लैंड के प्रभारी राजदूत ने विदेशमंत्रालय में ईरान के विचारों से अवगत होने के बाद कहा कि वे इसे अमरीकी अधिकारियों तक पहुंचाएगें और उसके उत्तर से ईरान को अवगत कराएगें। ईरान में क्रांति के बाद अमरीकी दूतावास और जासूसी के अड्डे पर छात्रों के नियंत्रण की वर्षगांठ और विश्व साम्राज्य से संघर्ष के राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर शुक्रवार को तेहरान में अमरीका के पूर्व जासूसी के अडडे के सामने एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसके दौरान सईद जलीली ने, अमरीका के आतंकवाद में लिप्त होने के कई ठोस प्रमाण पेश किये। ईरान ने घोषणा की है कि उसके पास सौ एसे ठोस प्रमाण हैं जिनसे अमरीका का आतंकवादी होने पूर्ण रूप से सिद्ध होता है। ईरान ने इस संदर्भ में संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव बान की मून को ही एक पत्र लिखकर प्रमाण पेश किये हैं और अमरीका के विरुद्ध क़ानूनी कार्यवाही की मांग की है।
समाचार समाप्त
..........
166